शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार,भेजे गए जेल
अश्वनी सिंह /ब्यूरो चीफ/ आर सिटी न्यूज़ बेतिया

बगहा- बथवरिया थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात छापेमारी कर दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के चंद्रहा नुनिया टोली गांव निवासी स्वर्गीय चंडी यादव का पुत्र कमल यादव व बथवरिया गांव निवासी स्व.राजा यादव का पुत्र बालेश्वर यादव बताया जा रहा है ।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया की समकालीन अभियान के तहत नियमित संध्या गस्ती के क्रम में खुफिया सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली की बालेश्वर यादव अपने संबंधी कमल यादव से शराब की बिक्री करवाते हैं ।मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कमल यादव के घर की छापेमारी की गई ।पुलिस को देखते ही बालेश्वर यादव भागने का विफल प्रयास किया ।जिसे मात्र सौ मीटर की दूरी से जवानों ने दबोच लिया ।साथ ही कमल यादव के घर की तलाशी ली गई जिसमे एटपीएम ब्रांड की 180एमएल की दो बोतल शराब बरामद किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया  कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार आरोपी कमल यादव ने बताया की बालेश्वर यादव ही शराब की डोर डिलीवरी करते हैं ।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध  बिहार मद्य निषेध एवं उत्पात अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत के लिए भेजा गया।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर