नवविवाहिता की हत्या के मामले में अभी तक नही हुई गिरफ्तारी

नासरीगंज /रोहतास/आर सिटी न्यूज़/छोटन कुमार
रोहतास जिला के नासरीगंज थाना क्षेत्र के इटिम्हा गांव में बिगत 14 जून को एक नवविवाहिता की हत्या के एक मामले में अभियुक्त बने लोगों की गिरफ्तारी नहीं होने से मृतका के मायके के लोग परेशान है। इस संबंध में मृतका के भाई प्रमोद कुमार सिंह ने एसपी सहित अन्य पदाधिकारियों के पास आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया है कि चार वर्ष पूर्व मृतका अमृता कुमारी की शादी इटिम्हा के लालबाबु सिंह के पुत्र मिथिलेश सिंह के संग हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। एक माह पूर्व में गाला दबा कर उसकी हत्या कर दिया गया था। इस संबंध में नासरीगंज थाने में कांड संख्या 21/19 दर्ज है। जिसमें चार लोगों को नामजद किया गया है, जिसमे मृतिका के पति मिथलेश कुमार, ससुर लालबाबू सिंह,सास मोतिझारो देवी व ननद सिमा कुमारी शामिल हैं। लेकिन अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से केस उठान के लिए वादी को धमकी दी जा रही है। आवेदन में यह भी बताया गया है कि पूरे घटना में ससुराल के पति समेत सास व ननद का भी सहयोग है। जिससे नासरीगंज थाने की पुलिस त्वरित कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने बताया कि घटना के बाद सभी लोग फरार है। सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई जारी है।

Comments
Post a Comment