आयकर दिवस के अवसर हुवा कई कार्यक्रम 

बेतिया/आयकर कर के 159वी स्थापना दिवस के अवसर पर कयी कार्यक्रम आयोजन स्थानीय आयकर विभाग द्वारा बुधवार को किया गया ।जिसमे स्थानीय संत माइकल स्कूल में सुबह में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें आयकर विभाग द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया ।वही दोपहर में आयकर विभाग में कर्मचारियों ,अधिवक्ताओ, चार्टर्ड अकाउंटेंट आदि के साथ प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा एक दूसरे के विचारों को जाना गया। वही दोपहर बाद बरवत सेना स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्ध लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया ।इस संबंध में आयकर अधिकारी अनोज कुमार सिंह ने बताया कि देश के विकास में आयकर का विशेष महत्व है ।इसमें बढ़ -चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ।ईमानदारी से आयकर को देना चाहिए। मौके पर आयकर निरीक्षक पंकज कुमार ,वरिष्ट कर सहायक श्याम करण ,अधिवक्ता राजेश कुमार, कर सहायक विकास आनंद सहित कई उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर