संगठन पर्व सदस्यता महा अभियान का शुभारंभ

संवाददाता/सुधीर कुमार
डेहरी ऑन सोन ( रोहतास) शनिवार को डेहरी थाना चौक पर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के शुभ अवसर पर सदस्यता महा अभियान का शुभारंभ विधायक सत्यनारायण सिंह यादव के कर कमलों द्वारा किया गया। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित संगठन पर्व सदस्यता महा अभियान में सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण किया। वहीं इस अभियान के डेहरी विधानसभा प्रभारी विवेक सिंह ने सदस्यता ग्रहण अभियान के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित लोगों से कहा कि " सबका साथ सबका विकास" साथ ही सबका विश्वास की नीति पर भारतीय जनता पार्टी देश की प्रगति पथ पर ले जा रही है। जिससे भारत में निवास करने वाले सभी समुदाय को केंद्र सरकार के योजनाओं से प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिन्हें केंद्रीय योजनाओं का सीधे लाभ उस व्यक्ति तक नहीं पहुंच रही है। वहीं संजय गुप्ता ने कहा कि बजट में भी मध्यमवर्गीय लोगों को राहत वाली बजट है। बजट से देश की गति एवं युवाओं की प्रगति होगी ।वही लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सत्यनारायण सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की क्रांतिकारी सोच से ग्रामीणों के घरों में शौचालय निर्माण हो गए जिसे नारी सम्मान के रूप में देखा जा सकता है। ग्रामीण उज्जवल योजना के तहत गरीब तबके के लोगों को निःशुल्क गैस कनेक्शन देना नारी समाज सम्मान देने का प्रदर्शित करता है। इस अभियान के तहत मोबाइल नंबर से 8980808080 इतना पर मिस कॉल डायल कर सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। यह विलकुल निशुल्क है। मौके पर जिला सदस्यता प्रभारी शरदचंद्र संतोष, जिला महामंत्री विवेक सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्यारेलाल ओझा, जिला युवा उपाध्यक्ष संजय गुप्ता,सदस्यता प्रभारी अशोक सोनी, मंगला नंद पाठक, कुंवर सिंह, राजीव सिंह, संजय यादव, वीर बसंत लाल, पुतुल सोनी, मोहम्मद नियाजउद्दीन, परमहंश सिंह, श्रवण कुमार अटल, अर्जुन केसरी, चंदन चौबे, नारायण चौधरी, इत्यादि लोगों ने सैकड़ों लोगों को सदस्यता दिलवाई गई

Comments
Post a Comment