सशस्त्र सीमा बल 44वीं सी कंपनी मांगुराहा द्वारा आज कारगिल विजय दिवस मनाया गया
अश्वनी सिंह /ब्यूरो चीफ /आर सिटी न्यूज़ बेतिया

सशस्त्र सीमा बल 44वीं सी कंपनी मांगुराहा द्वारा आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रखंड कौशल विकास केंद्र गौनाहा के  सहयोग से एक रैली का आयोजन किया गया । यह रैली प्रखंड कौशल विकास केंद्र गौनाहा से शुरू होकर प्रखंड कार्यालय थाना गौनाहा बाजार स्टेट बैंक स्टेट तक गई।  पुनः  हॉस्पिटल होते हुए  कौशल विकास केंद्र पर समाप्त हुई ।
रैली को  रवाना करते हुए सशस्त्र सीमा बल के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि देश प्रेम की भावना हर नागरिक के दिल में होनी चाहिए ।देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए हमारे सशस्त्र बल के जवान सदैव तत्पर हैं लेकिन देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए नागरिकों के मन में देश प्रेम की भावना होनी जरूरी है। तभी हमारा देश  सुरक्षित रह सकता है  और विकास कर सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर