नरकटियागंज: जिस वार्ड का वार्ड पार्षद खुद सभापति हो उस वार्ड के ये है हाल,

नरकटियागंज: जिस वार्ड का वार्ड पार्षद खुद सभापति हो उस वार्ड के ये है हाल, 


नरकटियागंज /संवाददाता/ रवि कुमार मिश्रा
नरकटियागंज नगर परिषद अन्तर्गत वार्ड संख्या 21 मुस्तफा राईस मिल से पश्चिम सटे मुहल्ल वासियो द्वारा  लगतार आठ साल से  मिट्टी,इट तथा रबिश द्वारा  सडक का  निर्माण कार्य आपस मेँ चंदा लगाकर  किया जा रहा है।
 आज तक प्रत्येक वर्ष इस मुहल्ले के लोग अपने सामूहिक चन्दा लगाकर  प्रत्येक वर्ष सड़क मिट्टी इट पथथर डाल कर जैसे तैसे चलने लायक बनाते है। तथा प्रत्येक वर्ष बर्षात मे वर्षा  के कारण रोड बुरी तरह  छतिग्रस्त हो जाता है।लेकिन आज तक कोई  सांसद / विधायक देखने तक नही आये।चुनाव आने पर बड़े बड़े वादे किये जाने वाले जन प्रतिनिधियों की सारे वादे कहा है की आज तक इस वार्ड का एक  रास्ता नहीं बन सका।   वर्तमान नगर सभापति राधेश्याम तिवारी को सडक दिखाया गया ज्ञापन भी दिया गया बनवाने के लिए कहा गया लेकिन अभी तक उक्त सड़क का निर्माण नहीं हो सका और लगातार आश्वासन दिया जा रहा है।सबसे बड़ी विसेसता की बात यह है की उक्त वार्ड न0 21 के पार्षद एव वर्तमान नगर सभापति राधेश्याम तिवारी  है। फिर भी वार्ड 21 के सडक पर आज तक उनका ध्यान नहीं गया ।मौके पर राहुल   पाण्डेय, बिनोद तिवारी, दिलीप झा, गुड्डू मिश्रा, चंडी प्रसाद, बिनोद,मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर