इंद्रपुरी पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस काउंटर का शुभारंभ

इंद्रपुरी पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस काउंटर का शुभारंभ

तिलौथू / रोहतास  (छोटन कुमार )

  प्रखंड क्षेत्र  के इंद्रपुरी पंचायत सरकार भवन परिसर में बुधवार को आरटीपीएस सुविधा केंद्र का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कपिल कुमार, वीडियो मून आरीफ रहमान ,उपप्रमुख अमरेंद्र तिवारी एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष भोला सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया बूचन शाह ने की । जबकि कार्यक्रम का संचालन पंचायती राज पदाधिकारी विश्वजीत कुमार ने किया। प्रमुख ने कहा कि यहां आरटीपीएस काउंटर की व्यवस्था हो जाने से अब लोगों को प्रखंड कार्यालय पर किसी भी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। प्रमुख ने लोगों से घूस के रूप में किसी भी पदाधिकारी को ₹1 न देने व नशा मुक्त प्रखंड बनाने का आह्वान भी किया । वही वीडियो मून आरिफ रहमान ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों में जहां-जहां पंचायत सरकार भवन बने हुए हैं वहां पर बहुत जल्द ही आरटीपीएस काउंटर प्रारंभ किया जाना है । उसी कड़ी के तहत आज इंद्रपुरी पंचायत के पंचायत भवन परिसर में आरटीपीएस काउंटर का शुभारंभ किया गया। कहा कि किसी को कोई भी दिक्कत हो तो वह प्रखंड के पदाधिकारियों से उनके मोबाइल पर संपर्क कर सकते हैं ।और अपनी परेशानी बता सकते हैं। मौके पर मुखिया जावेद आलम, उप मुखिया प्रमिला देवी ,राधेश्याम राम ,चंदेश्वर कुमार ,शेर बहादुर सिंह, पूर्व मुखिया रामबचन सिंह, देव पूजन सिंह ,विशाल कुमार ,धनौती देवी, सविता देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर