नदी मे डूबने से किशोरी की मौत ।

---- मुखिया पति व ग्रामीणो के सहयोग से शव को नदी निकाला ।
---घटना स्थल पर पहुंची पुलिस पंचनामा करने बैरन लौटी ।
अश्वनी सिंह/ ब्यूरो चीफ/ आर सिटी न्यूज़ बेतिया
नौतन/ थाना क्षेत्र के दक्षिण तेल्हुआ पंचायत के दक्षिण टोला  वार्ड नंबर बारह निवासी सुकट साह की बारह वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी की मौत शनिवार की दोपहर चन्द्रावत नदी मे डूबने से हो गयी। घटना की सुचना पर पहुचे मुखिया पति मुरलीधर सहनी ने ग्रामीणो के सहयोग से किशोरी के शव को नदी से बाहर निकलवाया । घटना के बारे मे जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर जामुन खाने के लिए चार बच्चे बुधवलिया चंद्रावत नदी पार कर दुसरे किनारे गये थे वापस आने के दौरान किशोरी पानी मे डूब गयी जबकि तीन बच्चे नदी पार कर निकल गये। बच्चो के शोर मचाने पर खेतों मे काम कर रहे अगल बगल के लोग आये और मुखिया के सहयोग से किशोरी के शव को बाहर निकाला गया। तथा   पुलिस को घटना की सुचना दी गई । ।इधर मृत किशोरी के परिजन शव का अंतपरिक्षण कराने से साफ इंकार कर दिया।घटना के बाद पुरे गाव मे मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर