कुख्यात अपराधी सुजीत कुमार गैंगवार में मारा गया,पत्रकार धर्मेंद्र कुमार की थी हत्या

रोहतास, कैमूर तथा औरंगाबाद जिला में पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी सुजीत कुमार आज मारा गया। सासाराम के मुफस्सिल थाना के अमरा तालाब बराहीआबाद में गैंगवार में सुजीत कुमार की हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई तथा अमरा तालाब चौक पर भगदड़ मच गई। गौरतलब है कि सुजीत कुमार औरंगाबाद जिले का रहने वाला था तथा इलाके में सुपारी किलर के लिए मशहूर था। रोहतास तथा औरंगाबाद जिले में इसमें पैसे लेकर कई लोगों की हत्या की थी। कुख्यात सुजीत उस समय चर्चा में आया था, जब सासाराम के एक हिंदी दैनिक के पत्रकार धर्मेंद्र सिंह की अमरा तालाब चौक पर ही दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। 11 नवंबर 2016 को पत्रकार धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड में यह मुख्य आरोपी था। पिछले साल इसकी गिरफ्तारी कैमूर जिला में हुई थी। लेकिन कुछ महीना से ये जमानत पर था तथा इलाके में बालू तथा पत्थर कारोबारियों से वसूली में संलिप्त था। इन दिनों अवैध पत्थर कारोबारियों से वसूली को लेकर कुछ अपराधियों में आपसी खींचातानी देखी जा रही थी। संभवत इसी खींचतान में सुजीत की हत्या हुई है। लेकिन पते की बात यह है कि आज से तीन साल पूर्व जिस चौराहे पर अपराधी सुजीत ने पत्रकार धर्मेंद्र सिंह की हत्या की थी। आज उसी चौराहे पर सुजीत भी मारा गया। बताया जाता है कि बाइक सवार अपराधी ने दिनदहाड़े सुजीत को कई गोलियां मारी तथा बंदूक लहराते हुए फरार हो गए ।वारदात की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। उधर सुजीत की हत्या के बाद जहां कुछ लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं चर्चा का बाजार भी गर्म है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर