डेहरी चेयरमैन विशाखा सिंह ने कार्यपालक पदाधिकारी पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप
डेहरी चेयरमैन विशाखा सिंह ने कार्यपालक पदाधिकारी पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप
डेहरी/ सुधीर कुमार
डेहरी डालमियानगर नगर परिषद में इन दिनों विकास का काम ठप पड़ गया है डेहरी नगर परिषद के चेयरमैन विशाखा सिंह ने कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार को एक पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है विशाखा सिंह ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार का दिनांक 30 ,6,2019 को तबादला सासाराम नगर परिषद में हो गया है परंतु इनके द्वारा अभी तक योगदान नहीं दिया गया है , और डेहरी डालमियानगर नगर परिषद की बोर्ड की बैठक में भी 1,7 ,2019 को यह उपस्थित नहीं हुए . और इनके द्वारा कार्यालय में समय भी नहीं दिया जा रहा है और यह अपने निवास स्थान से ही पूर्व और वर्तमान की तिथि से भुगतान किया जा रहा है करोड़ों रुपया का चेक काटा गया है जो नियम के विरोध है पूर्ण रूप से विकास कार्य एवं सफाई की स्थिति भी दयनीय हो गया है। इसीलिए मैं प्रधान सचिव को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया है कि तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उचित करवाई जल्द करें ताकि डेहरी नगर परिषद की विकास हो

Comments
Post a Comment