तंबाकू सामग्री बेचने वाले दुकानों में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी

तंबाकू सामग्री बेचने वाले दुकानों में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी

डेहरी आंन सोन/ (रोहतास)

 स्वास्थ्य विभाग एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को डेहरी शहर के हर चौक चौराहों पर एवं विभिन्न दुकानों में छापेमारी कर गुटका व तम्बाकू निर्मित सामानों को जब्त किया। दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया । इस क्रम में डेहरी बाजार, बारह पत्थर, अम्बेडकर चौक, स्टेशन रोड, थाना चौक, तार बंगला चौक, समेत अन्य दुकानो में छापेमारी की गई। साथ ही दुकानदारों को गुटखा समेत तंबाकू से बने सामग्री नहीं बेचने की चेतावनी दी। छापेमारी टीम ने पहले स्टेशन चौक स्थित चार दुकानों में औचक निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्य बाजार स्थित थोक व खुदरा दुकानों व भंडार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में छोटे-छोटे अस्थायी दुकानदार से जुर्माना किया गया। निरीक्षण के क्रम में छोटे-बड़े गुटखा व तम्बाकू निर्मित सामग्री बेचने वाले दुकानों का निरीक्षण किया गया। वहीं इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी दुकानदारों से फाईन 21000 हजार रुपये वसूले गए। तथा दुकानदारों को निर्देश दिया कि खुला सिगरेट नहीं बेचें। स्कूल परिसर या आस पास तम्बाकू निर्मित सामग्री व गुटखा नहीं बेचना है। प्रावधानों का अक्षरश: अनुपालन करें। कहा औचक निरीक्षण नियमित चलता रहेगा। अनुपालन नहीं करने की स्थिति में जुर्माना के साथ अन्य विभागीय कार्रवाई भी होगी। मौके पर डा.अनुज कुमार चौधरी डेहरी थाना एसआई  समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर