जन्मोत्सव हो या कोई त्यौहार जीवनदायिनी पौधा ही करें भेंट - अशोक सिंह

*जन्मोत्सव हो या कोई त्यौहार  जीवनदायिनी पौधा ही करें भेंट - अशोक सिंह* 

 तिलौथू , रोहतास

 बदलते परिवेश में जहां एक ओर लोग आधुनिकता की चपेट में आकर अपनी सभ्यता संस्कृति और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भूल रहे हैं। वैसे में गुरुवार की शाम राधा रानी के जन्म दिवस के मौके पर सैकड़ों लोगों के बीच जीवनदायिनी पौधे का भेंट देकर यह संदेश दिया गया कि चाहे जन्मोत्सव हो या फिर कोई भी मांगलिक कार्य उसमें जीवनदायिनी पौधे का उपहार स्वरूप दिया जाना सबसे  बहुमूल्य उपहार है।जिससे आने वाले दिनों में जलवायु परिवर्तन के कुप्रभाव से ग्रसित समाज को थोड़ी राहत मिलेगी । बताते चलें कि गुरुवार की शाम तिलौथू निवासी केवल कुमार और कंचन देवी की सुपुत्री राधा रानी का जन्म दिवस हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मनाया गया। इस अवसर पर भजन गायन के बीच दीप प्रज्वलित कर खुशियों के साथ जन्मोत्सव मनाया गया । इसके पहले शाम में तकरीबन एक घण्टे  की पूजा अर्चना की गई। जिसमें राधा रानी और उनके परिवार की सफलता के लिए इष्ट देव से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर उपस्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य जंगलेश प्रसाद चौरसिया ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जन्म उत्सव में केक काटने की बजाय दीपक जलाया जाए। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित हुए राधा शांता महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने  राधा रानी को जीवनदायिनी पौधा भेंट किया। इस मौके पर ट्री मैन के नाम से मशहूर राजू मारकोनी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अमझोर थाना अध्यक्ष अनिल प्रसाद, राजीव रंजन, लालबिहारी कुमार, अनिल कुमार कौशल , मो0 आमिर इकबाल , मनीष कुमार , अस्लम अख्तर , सहित कई महिलाएं भी उपस्थित थी।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर