भारतीय जनता पार्टी के आई टी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग, बेतिया पश्चिम चंपारण के अंतर्गत चलाये जा रहे "संगठन पर्व सदस्यता अभियान


भारतीय जनता पार्टी के आई टी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग, बेतिया पश्चिम चंपारण के अंतर्गत चलाये जा रहे "संगठन पर्व सदस्यता अभियान
 
अश्वनी सिंह /ब्यूरो चीफ /बेतिया
एमजेके कॉलेज के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के आई टी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग, बेतिया पश्चिम चंपारण के अंतर्गत चलाये जा रहे "संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019" का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम सिंह (जिला संयोजक- आईटी सेल) तथा संचालन सोमेश पाण्डेय (बगहा जिला संयोजक) ने किया।
कार्यक्रम में वक्ता एवं मुख्य अतिथि मनीष पाण्डेय (प्रदेश संयोजक- आईटी सेल) ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही दीपेन्द्र सर्राफ (प्रदेश कार्य समिति सदस्य), गरिमा देवी सिकारिया (सभापति नगर परिषद् बेतिया), मुकुल सिंह (क्षेत्रिय प्रभारी), अनमोल सोभित (क्षेत्रिय प्रभारी), रितेश रंजन (क्षेत्रिय प्रभारी), शुभम सिंह (क्षेत्रिय प्रभारी), मुकेश साहू (क्षेत्रिय प्रभारी), छटू शर्मा (भाजपा नगर अध्यक्ष), आदित्य कुमार (जिला सह संयोजक आईटी), चंदन सिंह (छात्र नेता एमजेके कॉलेज) इत्यादि लोगों ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभापति एवं भाजपा नेत्री गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा 123 नौजवानों को सदस्यता ग्रहण कराया गया ।  साथ ही मुख्य अतिथियों के द्वारा पंचतत्व वृक्ष जैसे पीपल, नीम, आम इत्यादि का पौधरोपण भी किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर