पुलिस ने किया बैंक लूट की घटना को बिफल

पुलिस ने किया बैंक लूट की घटना को बिफल


1 किलो चरस तीन देसी कट्टा व जिंदा कारतूस 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 8 अपराधी गिरफ्तार
पुलिस ने किया बैंक लूट की घटना को बिफल

अश्वनी सिंह / बेतिया/ ब्यूरो चीफ
 बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने 8 अपराधियों समेत.  6 चोरी की मोटरसाइकिल एवं तीन देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ 1 किलो चरस बरामद किया तथा  अपराधियों द्वारा  बैंक लूट की योजना को  विफल किया है ,औ तथा एक हत्या  की योजना को भी  विफल किया है ।उक्त आशय की जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस कप्तान जयंत कांत ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शनिचरी थाना के  सेंट्रल बैंक की लूट करने आए अपराधियों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा व जिंदा कारतूस दो सेट मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में कलाम अंसारी चनपटिया व विवेक रोह का नाम शामिल है ।वही  नौतन थाना क्षेत्र के खाप टोला शिव मंदिर के पास छापेमारी कर दो चोरी की मोटरसाइकिल एवं हथियार व जिंदा कारतूस के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया ।जिसमें सूरज कुमार मिश्रौली ,शिवम कुमार खरदेउर माहन ,रंजन कुमार चनपटिया, मंतोष कुमार अरनहवा ,को गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर नगर के जिला परिषद के सामने अली मोटरसाइकिल वर्कशॉप मे छापेमारी की गई ।जहां चोरी की एक यामाहा मोटरसाइकिल के साथ तीन और अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई चाकू दिखाकर छीनी गई थी जो बरामद की गई ,तथा अल्ताफ अली उर्फ अल्ताफ मिस्त्री को भी गिरफ्तार किया गया। इन अपराधियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम को भी सम्मानित किया जाएगा। उधर हरि वाटिका चौक से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 1 किलो चरस के साथ मनीष कुमार नामक अपराधी को गिरफ्तार किया है ।जो आरएलएसवाई कॉलेज कॉलोनी निवासी बताया जाता है ,तथा उसके ऊपर चार बोलेरो चोरी करने के साथ साथ कई अन्य चरस तस्करी के मामले में भी संलिप्ता बताई गई है ।इसके पास से 1 किलो चरस भी बरामद किया गया है ।इसका नेटवर्क नेपाल गोपालगंज तथा मोतिहारी सिवान से जुड़ा हुआ है ,और इससे पूछताछ की जा रही है। आगे पुलिस अधीक्षक ने बताया की अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर 8 अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा जिसमें शनिचरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एवं तकनीकी सेल टीम, तथा नौतन थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ,पुलिस अवर निरीक्षक प्रभात समीर ,चनपटिया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा, सहायक और निरीक्षक जितेंद्र सिंह नौतन ,समेत तकनीकी सेल टीम शामिल है ।जबकि  हरिवाटिका से अपराधी को  गिरफ्तार करने वाले बेतिया पुलिस टीम को भी सम्मानित किया जाएगा। पुलिस के बढ़ते दबाव एवं तबातोड़ की जा रही कार्रवाई से अब मोटरसाइकिल चोर गिरोह एवं अपराधियों के हौसले टूट रहे हैं ।इसके साथ ही चोर गिरोह को संरक्षण देने वाले सफेदपोश का भी हौसला पस्त होता दिख रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर