सिकरहना नदी के तटबंधों का हुआ निरीक्षण
सिकरहना नदी के तटबंधों का हुआ
निरीक्षण
R CITY NEWS/ अश्वनी सिंह / ब्यूरो चीफ
चनपटिया:-एसडीएम विद्यानंद पासवान ने बाढ़ की संभावना को लेकर प्रखंड के विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण किया। तुलाराम घाट एवं घोघा घाट के तटबंधों की दयनीय स्थिति को देखते हुए उनकी सुरक्षा एवं मरम्मति हेतु उन्होंने तटबंध प्रमंडल तथा जल संसाधन विभाग के जेई को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने सिकरहना रेल एवं सड़क पूल के तटबंध का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है। बीडीओ दीनबंधु दिवाकर ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले पंचायतों में स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग की टीम का गठन किया गया है। भाजपा नेता सह समाज सेवी राजकिशोर प्रसाद का कहना है कि चनपटिया घाट चौक पे सिकरहना नदी के रोड पुल और रेलवे पुल के बीच 2017 के बाढ़ में 10 मीटर तटबंध टूटने के कगार पे आ गया था ,डीएम के निर्देश पे आनन फानन में उसका रिपयरिंग कार्य कराया गया था बहुत कोशिश के बाद उक्त बांध के मरमती के लिए इस्टीमेट भी बनवा दिया था परंतु आजतक मरमती का कार्य नही हुवा है। मौके पर अंचल अधिकारी राजीव नयन पांडेय, जेएसएस सुमित कुमार, मुखिया प्रतिनिधि कुद्दुस कुरैशी, सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह, चन्द्रमोहन प्रसाद, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment