जदयू से समझौते पर बोले तेजस्वी, प्रस्ताव ही नहीं आया तो विचार क्या करना

जदयू से समझौते पर बोले तेजस्वी, प्रस्ताव ही नहीं आया तो विचार क्या करना 


 पटना: ( बिहार ) शनिवार को राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन पटना के मौर्या होटल में किया गया  ।  बैठक में कई अहम फैसले लिए गए । बैठक से बाहर निकलकर तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत की । एक महीने तक राजनीति से दूर अज्ञातवास में रहे तेजस्वी फिर से पुराने तेवर में दिखे। नेता प्रतिपक्ष यादव काफी आक्रामक दिखे । इसके अलावे जमकर राज्य सरकार और सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए मीडिया के समक्ष कहा कि मुख्यमंत्री बेबस और लाचार हैं । उन्होंने कहा कि जब चमकी बुखार से बच्चों की मौत को लेकर विधानसभा में राजद के कार्यस्थगन को स्वीकार किया गया । उस समय मुख्यमंत्री ने अपने जवाब में केवल प्रवचन ही दिया । सी0एम0 पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाथ खड़े कर दिए थे और लग रहा था कि वो कुछ कर ही नहीं पाएंगे । उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि चमकी बुखार को रोकने के लिए सरकार क्या कदम उठाएगी ?
कल ही बात नहीं करें तो बेहतर ।
वहीं जे0डी0यू0 के साथ एक बार फिर से जाने को लेकर सवाल पर यादव ने कहा कि फ्यूचर की बात अभी न करें तो ही बेहतर है। उन्होंने कहा कि बीच में अफवाह था कि जे0डी0यू0और बी0जे0पी0 के बीच खटपट चल रही थी ।इसी कारण से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि जे0डी0यू0 एक बार फिर से राजद के साथ हाथ मिला लेगी । लेकिन हमारे पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है । उन्होने  कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव ही नहीं आया है तो वर्तमान में फिजूल की बात ही क्या करना है ?

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर