स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद

स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद

 रेलवे स्टेशन बस पड़ाव से पुलिस ने  रविवार शाम भारी मात्रा में शराब और स्कॉर्पियो को जप्त किया

उत्तर प्रदेश नंबर के स्कॉर्पियो से 528 बीयर की बोतल 96 बोतल आर एस 600 पीस मसालेदार देसी शराब की बरामद हुई


संवाददाता/सुधीर कुमार

डेहरी( नगर ) बिहार में शराबबंदी और शराब पर सख्त कानून के बाद भी शहर में अवैध शराब का खेप शहर में लाने से नहीं चूक रहे हैं शराब माफिया हौसला इतना बुलंद है कि शहर के रिहायशी इलाकों में शराब से भरी गाड़ी पॉश इलाके में खड़ा कर बेफिक्र हो कर कर रहे हैं धंधा रविवार को डेहरी नगर थाना को एक बड़ी कामयाबी तब मिली जब डेहरी स्टेशन के समीप बस स्टैंड मैं खड़ी स्कॉर्पियो यूपी 65 डी बी 5736  ख को जब पुलिस ने शक के आधार पर चेक किया तो उस गाड़ी से भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब की बरामदगी हुई थाना अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो से 500 एमेल की  किंगफिशर की बीयर की 528  बोतल 22 कार्टून में पाया गया और आर एस स्ट्रांग प्रीमियर 4 कार्टून 375ml के 96 बोतल और मसालेदार शराब 200ml का 600 पीस मासेलदार शराब को बरामद किया गया साथ में वाइट रंग का स्कॉर्पियो को भी जप्त किया गया स्कॉर्पियो खड़ी थी इसलिए किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थाना अध्यक्ष ने बताया कि स्कॉर्पियो मालिक पर एफ आई मामले की जांच की जाएगी

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर