रॉयल बंगाल टाइगर का हमला दो युवक ज़ख्मी

रॉयल बंगाल टाइगर का हमला दो युवक ज़ख्मी
अश्वनी सिंह /ब्यूरो चीफ /आर सिटी न्यूज़ बेतिया
पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज अनुमण्डल अन्तर्गत गौनाहा प्रखण्ड स्थित सहोदरा थाना क्षेत्र के कामता राजपुर गाँव के दो किशोर पर बुधवार की देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे रॉयल बंगाल टाइगर का हमला हुआ। बताया जाता है कि पुष्टम माँझी 16 वर्ष और मिथिलेश पासवान 17 वर्ष दोनो अपने घर से कुछ दूरी पर रहे होंगे की अचानक बाघ ने हमला कर दिया, पुष्टम माँझी के गले पर पंजा मारा तो वह टाइगर से भीड़ गया जबकि मिथिलेश दूसरी ओर से बाघ पर हमला किया। पुष्टम की अंगुली बाघ ने काट खाया, दोनो की शोर पर पहुंचे ग्रामीणों को देख बाघ खेत की ओर भाग गया। दोनो घायलों को नरकटियागंज अनुमण्डलीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 ग्रामीणों ने पुष्टम और मिथिलेश की हिम्मत की सराहना व प्रशंसा करते नहीं थक रहे, जिन्होंने बाघ से लड़कर एक दूसरे की जान बचाई है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर