डेहरी के लड़का का डेहरी के लड़का का कुर्था थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कुर्था थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज
डेहरी के लड़का का डेहरी के लड़का का कुर्था थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कुर्था थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज
संवाददाता/सुधीर कुमार
डेहरी ऑन सोन (रोहतास) डेहरी थाना क्षेत्र के जक्की बिगहा निवासी खुर्शीद खान ने अपने लड़के की गुमशुदगी की अरवल जिले के कुर्था थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि 26/06/19 को मेरा बड़ा लड़का मोनू खान मेरी पत्नी सीमा खातून और छोटा लड़का नौशाद खान उर्फ आतिश खान उम्र 12 वर्ष को पढ़ाई के लिए ग्राम धमौल थाना कुर्था अरवाल स्थित मदरसा हमिदिया कादरिया रहमानिया में नामांकन कराया था। नामांकन कराने के बाद छोटे लड़के नौशाद खान को पढ़ाई के लिए मदरसा में ही छोड़कर हम सभी परिवार डेहरी अपने घर वापस आ गए। 28/06/19 को मदरसा के शिक्षक जहांगीर के मोबाइल नंबर 9939204974 पर मेरे बड़े लड़के से बातचीत हुआ तो छोटे लड़के नौशाद ने रोते हुए बताया कि यहां पर मन नहीं लग रहा है। हमें वापस घर ले जाने की बात कह रहा था। इसी बीच 29/06/19 को शिक्षक जहांगीर ने फोन कर कहा कि आपका लड़का मदरसा से सुबह 7 बजे से भाग गया है तथा ढूंढने पर भी नहीं मिल रहा है। अंत में हमलोग थक हार कर कुर्था थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं इस संबंध में कुर्था थानाध्यक्ष बिजय कुमार सिंह से फोन पर हुए बातचीत में कहा कि बच्चे की खोजबीन के लिए गहन आवश्यक छानबीन की कार्रवाई की जा रही है।

Comments
Post a Comment