वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में वृद्धों काे किया सम्मानित

नेशनल एन्टीक्रप्शन द्वारा समाज में अच्छे कार्यों के लिए चिन्हित कर वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित
सुधीर कुमार/संवाददाता
डेहरी नेशनल एन्टीक्रप्शन एंड अॉपरेशन कमिटी अॉफ इंडिया के तत्वाधान में एक दिवसीय सुरक्षा कार्यशाला एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह डेहरी के बाबुगंज स्थिति निजी होटल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शुक्ला तथा डॉ उदय कुमार सिन्हा कार्यशाला की उदघाटन किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ कुमार अंशुमान मनिष कुमार शरण जे ऐन मिश्रा तथा रोहतास जिला प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा अध्यक्ष जिला महिला संरक्षण स्मिता शरण सहित अन्य लोगों ने इस अवसर पर समाज के वयोवृद्ध सामाजिक स्तंभों को सम्मानित किया गया। उनसे आशीर्वचन भी प्राप्त किया गया। इन वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन के अनुभव सभी से सांझा किए। मुख्य अतिथि डॉ उदय कुमार सिन्हा ने कहा कि माता पिता की सेवा रे परमात्मा की सच्ची सेवा है कुछ लोग अपने माता पिता और वृद्ध जनों को समझ कर वृद्ध आश्रमों में भेज देते हैं जबकि उन्हें इस बात का आभास नहीं होता कि उनकी संतानें भी आने वाले समय में उनके साथ इस तरह का व्यवहार कर सकते हैं बुजुर्गों का सम्मान व सेवा करना ईश्वर की सेवा करने के समान है बुजुर्गों के बिना देश की समस्याओं का समाधान संभव नहीं है इसलिए बुजुर्गों से मार्गदर्शन लेना चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश शुक्ला ने कहा कि आज हमारे समाज में वृद्धाश्रमों की संख्या बढ़ती जा रही है। जो कि चिंता का विषय है। युवा वर्ग राष्ट्र को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव का लाभ उठा सकता है। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ कुमार अंशुमान ने कहा कि घर समाज में बुजुर्गों का सम्मान भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है जिस समाज में बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर उनका मार्गदर्शन नहीं लिया जाता उस समाज का दिशा से भटकने की संभावना बनी रहती है उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ उठाने में संकोच नहीं करना चाहिए बुजुर्गों को बेशक युवाओं की तरह कंप्यूटर और स्मार्टफोन का ज्ञान ना हो लेकिन जीवन के कठिन दौर में क्या समस्याओं का सामना करने में बुजुर्गों का अनुभव उनका सार्थक मार्गदर्शन करने में सक्षम है। मौके पर संतोष विश्वकर्मा, राजीव विश्वकर्मा, अजय गुप्ता, धीरज सिंह, बलबीर बलूजा, संतोष यादव, संतोष राय, मनीष रंजन, प्रिंस रंजन, राकेश गोस्वामी, शशि भूषण पाठक, सिद्धार्थ गुप्ता, निषाद अनवर, पप्पू जी संजय गुप्ता सहित अन्य लोगों सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment