शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की बैठक में विधानसभा घेराव पर चर्चा

शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की बैठक में विधानसभा घेराव पर चर्चा

तिलौथू / रोहतास

 स्थानीय ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को प्रखंड शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले प्राथमिक शिक्षक संघ एवं बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ तथा टेट - स्टेट उत्तरी नियोजित शिक्षक संघ का संयुक्त बैठक प्रधानाध्यापक मोहम्मद सुहैल अहमद की अध्यक्षता में आयोजित की गई  । जिसमें नियोजित शिक्षकों को पुराने नियमित शिक्षकों को वेतनमान हू बहू सेवा शर्त एवं विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 18 जुलाई को पटना के गर्दनीबाग स्थित विधानसभा का घेराव करने हेतु यहां से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को चलने का आह्वान किया । बैठक में शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान मिलने तक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया ।मौके पर संघ के जिला सचिव प्रियस कुमार, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार ,विजय कुमार ,वकील अहमद ,सुधीर कुमार ,सत्येंद्र कुमार, मनीष कुमार ,दीपक कुमार, शंभू दुबे, राम ध्यान सिंह ,धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर