सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर धान की की रोपनी

सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर धान की की रोपनी


बेतिया/ अश्वनी सिंह /ब्यूरो चीफ
जी हां इस तस्वीर को देखकर चौंकिए नहीं यह धान रोपाई के लिए खेत नहीं है बल्कि योगापट्टी प्रखंड स्थित दोनवार पंचायत के  ओझवलिया गांव का वार्ड नंबर 4 का एक सड़क है जिस सड़क को बनवाने के लिए पिछले 3 सालों से स्थानीय सांसद विधायक और मुखिया को कई बार आवेदन दिया जा चुका है लेकिन यह सड़क नहीं बना। यहां की समस्या यह है कि यहां के लोग कहते हैं कि काम अच्छा होना चाहिए इसलिए न मुखिया जी ना विधायक जी और न ही सांसद जी के द्वारा कोई काम करवाया गया। वहां उपस्थित  सड़क पर  धान की रोपनी करते हुए  ग्रामीण अशोक झा,सुरेंद्र झा,राजेश कुशवाहा,बंसी झा,नवीन झा,शंभू प्रसाद एवं बबलू झा ने बताया कि कभी-कभी ऑफर जरूर आया कि 3 नंबर ईंट से अगर सोलिंग करवाना है तो कहिए 2 सप्ताह में पास करवाकर करवा देते हैं। अब यहां के लोगों ने फैसला ले लिया कि क्यों ना सड़क पर ही धान रोपाई कर दिया जाए क्योंकि इस पर हम लोग चल नहीं सकते तो कम से कम खेती तो हो जाए। वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि  कितना बार पंचायत के मुखिया जी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देने के बाद पूछने पर जवाब मिलता है कि सात निश्चय योजना का पैसा अब चला जाएगा  लेकिन अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं है ।  ग्रामीणों ने बताया कि एक बार 2 साल पहले भी इस सड़क को बंद किया गया था,तब स्थानीय मुखिया के द्वारा  6 महीना में pcc  निर्माण करवाने की बात कह कर सड़क को फिर से खुलवा दिया गया लेकिन अभी तक वार्ड नंबर 4 के जनता पीसीसी के लिए तरस रहे हैं। इस संदर्भ में मुखिया से फोन वार्ता कर बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि यह सड़क एक निजी सड़क है जिस कारण से वहां निर्माण नहीं हो सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर