नालों पर काबिज अतिक्रमणकारियों पर नप की टीम ने की करवाई

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण/ अश्वनी सिंह / ब्यूरो चीफ
खुदाबख्श चौक से नाजनीन चौक तक के बाद वार्ड 18 तथा 25 के विभिन्न नालों पर काबिज अतिक्रमणकारियों पर नप की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई की। मौके पर मौजूद रहीं नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने नाले नालों की तल से सफाई के अभियान में सहयोग की अपील की। इस दौरान उन्होंने नाजनीन चौक पर जल जमाव व उचित साफ सफाई नहीं दिखने पर सफाई निरीक्षक जुलुम साह को तुरन्त सुधार के सख्त निर्देश दिए। कार्रवाई का तमाशा देख रहीं महिलाओं से सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि गन्दगी के बीच या गन्दे वातावरण में रहने से अनेक रोग व बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए हम महिलाएं रोज अपने घर की सफाई करतीं हैं। इसी प्रकार पुरुषों या बच्चों से बाहर व दरवाजे के सामने की सफाई करनी चाहिए। इस दौरान नालियों पर बनी दर्जनों दुकान व मकानों की सीढ़ियों व चबूतरे को तोड़ कर तुरंत उसका मलवा भी हटाने का काम किया गया।

Comments
Post a Comment