ऑटो और बाइक की टक्कर में दो की मौत


तिलौथू / संवाददाता/ छोटन कुमार
बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के मनहनियाँ गाँव के समीप डिहरी रोहतास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2c पर रविवार की सुबह एक टेम्पू और बाइक में जोरदार टक्कर से  दो व्यक्ति  की मौत हो गई । जबकि टेम्पू सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही  मौत हो गई  दूसरा ब्यक्ति बाइक  चालाक इलाज के दौरान   दम तोड़ दी और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल सभी लोगों को  इलाज प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र  तिलौथू  में करने के बाद  उन्हें बेहतर इलाज के लिए  सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया । तिलौथू थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि टेम्पू और बाइक  की टक्कर थाना क्षेत्र के मनहनियाँ गाँव के समीप हुआ जिसमें औरंगाबाद जिला के कुशी गाँव के निवासी महावीर सिंह की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति बाइक चालक  मिठोपुर निवासी सलोक कुमार को इलाज के दौरान  मौत हो गई। । बाकी सभी घायलों की इलाज चल रहे हैं। मृतक महावीर सिंह की शव को पोस्टमार्टम  के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर