शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

सुधीर कुमार/संवाददाता
डेहरी थाना क्षेत्र के सुअरा गांव के बधार एवं कैनाल रोड स्थित पुल के पास से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजेश सिंह सुअरा निवासी के रूप में की गई है। मौके से 140 लिटर देशी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

डेहरी थाना क्षेत्र के जमुहार गांव के ही प्रभु प्रसाद सोनी एवं विश्वजित कुमार  सिंह ने आपस में मारपीट के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसमें उक्त सभी आरोपी पर घर में घुसकर जबरन मारपीट, अभद्र व्यवहार करने व जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाई है। वहीं दूसरे पक्ष ने  घर घुसकर मारपीट, लूटपाट व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाई है। थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर