राजमिस्त्री का हुआ प्रशिक्षण सेमिनार

**राजमिस्त्री का हुआ प्रशिक्षण सेमिनार*

 तिलौथू , रोहतास

 राजमिस्त्री का प्रशिक्षण सेमिनार कार्यक्रम गुरुवार को प्रिज्म सीमेंट की ओर से तिलौथू  के गुप्ता खाद भण्डार के परिसर में   की गई। जिसमें निर्माण कार्य से जुड़े तथ्यों के बारे में जानकारी दीजिए दी गई। इस सेमिनार का उद्घाटन स्थानीय हाउस परिवार के रंजीत बिहारी सिन्हा और प्रिज़्म सीमेंट के तकनीकी अधिकारी ज्ञानजीत , ब्रांच टेक्निक हेड संतोष कुमार यादव,  विक्रय अधिकारी विनीत राहुल एवं गुप्ता खाद भंडार का प्रोपराइटर केवल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया । प्रिज़्म तकनीकी अधिकारी ज्ञानजीत ने उपस्थित राजमिस्त्री को बताया कि प्रिज्म सीमेंट राजमिस्त्रियों की पहली पसंद बनी हुई है। इसकी गुणवत्ता और मकान निर्माण के बारे में बताया गया। प्रिज्म के ब्रांड के बारे चर्चा करते हुए बताया गया कि इसके तीन ब्रांड चैंपियन , चैंपियन प्लस और इराटेक हैं। इस मौके पर बिजली विभाग के जेई धर्मेंद्र प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि  बिजली विभाग द्वारा  अच्छा काम किया जा रहा है बिजली के सुरक्षा के उपायों के साथ-साथ बिजली के कनेक्शन में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए शिविर भी लगाया जा रहा है और टोल फ्री नंबर के माध्यम से आप उसकी शिकायत भी कर सकते हैं । इस अवसर पर  बद्री सिंह , पत्रकार राजू कुमार सिंह , रिजवान आलम , अनिल कुमार कौशल मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर