जहरीला शराब पीने  से एक की मौत



रिपोर्ट :- शेखर सोनी

बेतिया :- नगर के आशा नगर कचहरी टोला धूम नगर पंचायत थाना नौतन निवासी चन्द्र भूषण प्रसाद उर्फ योगीन्द्र प्रसाद उम्र लगभग 45 वर्ष पिता स्वर्गीय राम दयाल  भगत  की मौत जहरीला शराब पीने के कारण हो  गई  मृतक रिया  राज ट्रेडर्स के बाहर बने शेड में बैठकर शराब पी रहा था जब लोगों ने नाजुक स्थिति में पाया तो आस पास के लोगो ने इसकी सूचना बेतिया मुफस्सिल थाना को दी । बेतिया मुफस्सिल  पुलिस अधिकारी राण विजय सिंह अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मृत शरीर को अपने कब्जे में लिया  घटनास्थल पर प्रशासन ने नामक कीटनाशक दवा का सीसी तथा ग्लास जप्त किया और लोगो द्वारा पूछताछ कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया महारानी जानकी कुँवर अस्पताल  अपने देखरेख मे परिजन के साथ ले गए। पूछताछ के दौरान  रिंकू कुमार पिता  हरेंद्र यादव  तथा राकेश त्रिपाठी पिता शिव शंकर तिवारी आशा नगर निवासी ने प्रशासन को बताया कि मृतक के हाथ में जहरीला पदार्थ था जिसके सेवन से मृत्यु  हुई  मुंह से झांक निकल रहा था  मुंह से शराब की बदबू भी आ रही  थी ऐसा जान पड़ता है कि शराब ज़हरीला होने के कारण  मौत हुई है मृतक के भाई हरेंद्र कुमार ने बताया की इनके दो लड़के हैं बड़ा लड़का का नाम भरत भूषण उम्र 24 वर्ष तथा ओम कुमार उम्र 21 वर्ष है जो अच्छे नौकरी पेशा वाले हैं इनको किसी प्रकार की मानसिक तनाव भी नहीं थी पत्नी चंद्रावती देवी  का रो रो कर बुरा हाल है और बेहोश हो जा रही थी आसपास के महिलाएं ने उनको  सांत्वना दे  रही थी

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर