कार- मोटरसाइकिल के भिड़ंत में दो घायल

कार- मोटरसाइकिल के भिड़ंत में दो घायल,स्थिति नाजुक, बेतिया रेफर


रिपोर्ट-अश्वनी सिंह/ ब्यूरो चीफ /बेतिया


बेतिया लोरिया
प्रखंड क्षेत्र के सिकहिया चटकल कुटफैक्ट्री के तीखा मोड़ पर रविवार को कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को गस्ती में निकली लौरिया पुलिस  घायलों को स्थानीय लौरिया रेफ़रल अस्पताल में इलाज कराई। घायलों की स्थिति काफी गंभीर हालत में देखते हुए चिकित्सकों ने बेतिया रेफर कर दिया। दोनों ब्यक्ति साला व बहनोई हैं। जिनकी पहचान साले के रूप में बथवरिया थाना के मानपुर मकरी निवासी भरत सहनी के पुत्र गुटेली सहनी और जीजा की पहचान बगहा के सुरेश सहनी के पुत्र राममुखी के रूप में हुई है। पुलिस कार और बाईक को जप्त कर ली है। इधर कार के मालिक गाड़ी को छोड़कर घायलों का ईलाज कराने हेतु बेतिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर