भितहां मे बालू लाद ट्रक जप्त

भितहां मे बालू लाद ट्रक जप्त
अश्वनी सिंह/ ब्यूरो चीफ
बुधवार की रात भितहां के बीडीओ और सीओ ने छापेमारी करके एक ट्रक बालू पकड़ा है। इस दौरान एक लोडर मशीन (ट्रक पर बालू लादने वाला मशीन) भी पकड़कर अंचल में लाया गया है। खनन के खिलाफ स्थानीय पदाधिकारियों के हरकत में आने के बाद बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सीओ शिवेन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त रात्रि सूचक की सूचना पर भितहां में बालू खनन के विरुद्ध छापेमारी की गई। एक ट्रक बालू पकड़ा गया है। लोडेड ट्रक डीही के समीप सड़क के किनारे खड़ा गया है। उन्होंने बताया कि एक लोडर मशीन भी पकड़ा गया है। हालांकि लोडर मशीन बालू के पास नही था। लोडर मशीन अंचल में खड़ा किया गया है। बीडीओ और सीओ ने बताया कि बालू भंडारण से लोड किया गया है। या खनन करके। इसकी जांच की जा रही है। भंडारण से कबतक बालू का उठाव कर लेना है। यह भी जांच का विषय है। नौगांवां के समीप बिहार-यूपी की सीमा खड़े दर्जनों ट्रक से कई सवाल उपज रहा है। जबकि इस क्षेत्र में ना तो कोई उधोग व्यापार है। और ना ही इस क्षेत्र से अंतर राज्य में ढुलाई जैसा कोई व्यवसाय है। फिर नित्य दर्जनों ट्रक शाम ढलते भितहां में प्रवेश करता है। और सुबह होते होते यूपी के लिए चला जाता है। इस सवाल पर बीडीओ दिनेश कुमार सिंह और सीओ शिवेन्द्र कुमार ने कहा कि बिनही-नौगांवां बिहार-यूपी के सीमा पर भितहां पुलिस का चेक पोस्ट है। यह तो उस पदाधिकारी की जिम्मेदारी बनती है कि उन ट्रकों के प्रवेश पर खोजखबर करें,जो चेक पोस्ट पर तैनात हैं। पदाधिकारी द्वय ने कहा कि उनकी गाड़ी कईयो बार बिनही-नौगावां से गुजरती है। लेकिन ट्रक वालों में थोड़ा भी भय नही होता। ऐसे में उनके इस बेखौफ मन के पिछे विशेष तर्क मुनाशिब नही है। वे लोग स्थानीय स्तर के पदाधिकारी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर