सुपर थर्टी देख गदगद हुए बच्चे, बताया प्रेरणा का स्रोत
सुपर थर्टी देख गदगद हुए बच्चे ,बताया प्रेरणा का स्रोत
अश्वनी सिंह /ब्यूरो चीफ /आर सिटी न्यूज़ बेतिया
प्रखंड बगहा दो के पटखौली स्थित सनफ्लावर चिल्ड्रेंस एकेडमी पटखौली और कोऑपरेटिव कोचिंग सेंटर नारायणपुर के लगभग ढाई सौ छात्रों ने आज नगर के ध्रुव टॉकीज में विकास बहल केनिर्देशन मे पटना के सुपर थर्टी के संचालक श्री आनंद कुमार के जीवनी पर बनी फिल्म सुपर थर्टी को देखा ।फिल्म को देखकर बच्चें काफी उत्साहित रहे । बच्चों ने इस फिल्म की भूरी -भूरी प्रशंसा की ।पुछने पर बच्चों ने बताया कि यह फिल्म हम बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अभिभावक और शिक्षकों को अपने अपने बच्चों को इसे जरूर दिखाना चाहिए। इसे हर बच्चे के दिखने लायक है । इस फिल्म में यह स्पष्ट किया गया है की पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं के लिए गरीबी कदापि नहीं बन सकती ।
इस फिल्म मे यह पूरी तरह स्पष्ट करता है कि जहां चाह वहां राह अर्थात आदमी अगर जुनून और जोश रखें तथा साहस व धैर्य के साथ अपनी पढाई करें। तो गरीबी पढ़ाई में रुकावट नहीं बन सकती है ।वह निश्चित तौर पर सफलता को प्राप्त कर सकता है ।बच्चे आपस में चर्चा कर रहे थे कि वास्तव में अगर हम इस फिल्म को नहीं देखते तो हमें मुख्य कलाकार ऋतिक रोशन द्वारा सुपर थर्टी के संचालक(आनंद सर) के रूप में जो प्रेरणा देना चाह रहे थे। वह हमें नहीं मिलती ।बच्चों ने विद्यालय के संचालक निप्पू कुमार पाठक सहित ध्रुव टॉकीज के मालिक श्री सुजीत जी व श्री रीतेश जी का अभिनंदन और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे शिक्षक व विद्यालय के निदेशक निप्पू कुमार पाठक सर तथा ध्रुव टाँकिज के मालिक श्री सुजीत सर एवं श्री रीतेश कुमार सर को बहुत-बहुत वंदन। जिन्होंने बच्चों को यह शो दिखाने के लिए प्रातः 9:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक समय दिए ।
बताते चलें कि जब मैंने श्री सुजीत जी से बात की कि यह मौका दूसरे विद्यालय और कोचिंग वाले बच्चों को ही मिलना चाहिए ।उन्होंने स्पष्ट किया कि बेहिचक होकर प्रधानाचार्य और संचालक हमसे मिल सकते हैं और उनके बच्चों को यह फिल्म निश्चित रूप से दिखाई जाएगी है । मैं निप्पू कुमार पाठक आप सभी प्रधानाचार्य से निवेदन करता हूं कि आप भी अपने बच्चों को इस फिल्म को जरूर दिखाएं ।निश्चित तौर पर यह फिल्म बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करेगा। वही बगहा एक के बाल विकास केन्द्र मनफोर्ट एवं सीटी मंटेशरी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी इसकी जमकर प्रशंसा किए

Comments
Post a Comment