शिक्षकों के लेटलतीफी पर छात्र और अभिभावक हुए आक्रोशित ,विद्यालय परिसर में किया प्रदर्शन

अश्वनी सिंह/ ब्यूरो चीफ/ आर सिटी न्यूज़ बेतिया
कुछ शिक्षकों की लापरवाही के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बलि चढ़ाई जा रही है।और फाजियत सरकार को झेलनी पड़ रही है।ताजा मामला बगहा एक प्रखंड के इंग्लिशिया पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय शंकर यादव के टोला (जैनिटोला )की है।जहां शुक्रवार को ग्यारह बजे तक किसी भी शिक्षकों के नही आने पर सैकड़ो छात्र गुरुजी की इंतजार कर घर वापस लौट गए।छात्रों के वापसी देख परिजन आग बबूला हो गए।और छात्रों सहित पुनः विद्यालय पहुचे।छात्र संग अभिभावकों ने अखिलेश यादव के अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा विभाग और सरकार विरोधी नारे भी लगाए।प्रदर्शनकारियों में ब्रजेश यादव ,सुनील यादव ,पारस सिंह के अलावे छात्रा रिन्की कुमारी ,नीलम कुमारी छात्र प्रियांशु कुमार ,चंदन कुमार सहित दर्जनों छात्र छात्राए व अभिभावक शामिल थे। आक्रोशित छात्रों ने बताया कि शिक्षकों का लेट लतीफी रूटीन बन चुका है।वही प्रधानाध्यपिका सरिता कुमारी के काल से मध्याह्न भोजन भी प्रत्येक दिन नही बनता और जब बनता भी है उस दिन मीनू के अनुरूप नही बनता।अंडा भी काट काट कर दिया जाता है।अभिभावकों ने बताया कि इसकी शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिनोद सिंह को कई बार दिया जा चुका है परंतु उन्होंने इस पर कभी भी ध्यान देना मुनासिब नही समझा।वही दूरभाष के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण सुमन ने बताया कि जांच की जाएगीं और दोषी पाए जाने पर दोषियों पर विधि सम्मत कारवाही की जाएगी।

Comments
Post a Comment