लंबित वेतन के कारण बोझ तले दबे शिक्षा सेवक कि बिगड़ी हालत।

लंबित वेतन के कारण बोझ तले दबे शिक्षा सेवक कि बिगड़ी हालत।


अश्वनी सिंह /बेतिया पश्चिमी चंपारण
इनारवा
 लंबितसमय से शिक्षा सेवक शिक्षकों का मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण बोझ तले दबे शिक्षा सेवक अपने आप बेहोश हो गए।हुआ यु की शिक्षा सेवक शिक्षक अफसार हुसैन राजकीय प्राथमिक विद्यालय इनरवा बाजार उर्दू में कार्यरत है। जो विद्यालय में अपना ड्यूटी निर्वाह कर रहे थे। उसी समय राशन दुकानदार सुभाष कुमार राम राशन कि पैसा मांगने विद्यालय पहुंच गए। शिक्षा सेवक द्वारा पैसा देने के समय बढ़ाने पर दुकानदार और शिक्षा सेवक के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगा। तू-तु मै - मै के बाद दुकानदार वापस चले गए तब तक शिक्षा सेवक शिक्षक अफसार हुसैन अपने आप बेहोश होकर गिर गये।मौके पर विद्यालय मे उपस्थित शिक्षा सेवक शिक्षक व शिक्षक अमिर हसन, अफरोज आलम, अतिरसुल अंसारी ने इलाज के लिए इनारवा के निजी नर्सिंग होम मे लाया जहां बेहोस शिक्षा सेवक का इलाज किया गया। वहीं शिक्षा सेवक अफसार हुसैन ने बताया कि  विभाग द्वारा महापर्व ईद के मौके पर भी मानदेय का भुगतान नही किया गया। लगातार तीन महीनों से मानदेय लंबित है। जिसके कारण राशन, सब्जी व अन्य दुकानदारों के कर्ज बढ़ गया है। कर्ज समय से नहीं देने पर दुकानदारों द्वारा बार-बार दबाव बनाया जा रहा है जिसके कारण मेरी स्थिति बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि इस महंगाई के दौर में 8800 रुपए का मानदेय हम शिक्षा सेवकों को मिलता है।तथा समय से नही मिलता है। जो इन पैसो मे अपने परिवार का पालन पोषण करना समुचित नही है।जिसके कारण हमेशा दिमाग तनाव मे रहता है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर