नरकटियागंज मे नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन


नरकटियागंज मे नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन
अश्वनी सिंह / ब्यूरो चीफ

नरकटियागंज मे नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर पुनः ज्ञापन देकर रिसीविंग कराया गया और नगर परिषद् गेट पर आक्रोश व्याप्त कर नारेबाजी की गई । हालांकि कि ई.ओ .सर से चलते चलते ही बात हो पाई । आक्रोशित वार्ड नं- 08  के निवासी सह समाजसेवी अतुल कुमार ने बताया कि लगातार 5-6 दिन से  बारिश होने से गली मोहल्ले की स्तिथि बहुत ही दयनीय हो गयी है । वॉड संख्या - 08 मे प्रोफेसर कॉलोनी मे घर के पास पानी लग जाने के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। विदित हो कि गंदगी भारी पानी लगने से कीड़े मकोड़े , साँप  , किटनाशक जीवारु ओर भारी मात्रा मे मच्छरो का प्रकोप काफी बढ़ गया है । सुबह , दोपहर मे भी विषैले मच्छरों के काटने से परिशानी बढ़ गई है। इससे बीमारी होने की प्रबल संभावना बढ़ गई है । विदित हो कि 2018 मे सभापति जी और पार्षद जी ने आशवस्त किया था कि 2019 मे बरसात के पहले रोड के बराबर इसको उच्चीकरण किया जाएगा और नाली का निर्माण होगा लेकिन सब हवाई साबित हो गयी है । आवेदन देने के बाद भी नगर परिषद सोई हुई है। गंभीर समस्या के बावजूद भी अभी तक सभापति , उपसभापति और पार्षद देखने तक नही आये । सफाई नियमित नही हो रही है । इससे बीमारी होने का संभावना बढ़ गया है। इसके अलावे दिनांक - 28/06/19 को शहर के कन्या मध्य विधालय के पास मांस की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आवेनद दिया गया है इसके साथ साथ चौक चौराहे पर भी रोक लगाने के लिए। अब तक कोई पहल नही हो पाई है। खुले बिक्री से स्वास्थ्य पर काफी असर पडेगा । उपयुक्त समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा गया है कि पानी निकासी , सफाई और ब्लीचिंग पावडर छिड़कने के लिए आग्रह किया गया है ।  नगर परिषद में कोई सुनने वाला नही है। सभापति ओर उपसभापति आफिस मे बैठते तक नही है । आम जनता त्रस्त है।
               इसके अलावे समाजसेवी राजू जेन्टलमैन ने बताया कि वार्ड नं - 06 में लालमाझी जी के घर से विनोद पासवान जी के घर तक करीब तीन फीट पानी से गुजरना खतरा से खाली है एवं मदरसा के पूरब जल जमाव के कारण आना जाना मुश्किल है। स्ट्रीट लाईट सब खराब है।
           समाजसेवी राहुल कुमार वार्ड नं - 19 ने बताया कि रामजानकी मंदिर बगल मे सडक का निर्माण नही होने से जल जमाव , गंदगी एवं कीचड़ के कारण चलना मुश्किल है । कोई सुननेवाला नही है।
    मौके पर नगरवासी अतुल कुमार , कृष्ण मुरारी , राजू जेन्टलमैन , आसमोहम्द , राहुल कुमार , विकास कुमार , अजय कुमार श्रीवास्तव , शाकिर अली आदि ने आक्रोश व्याप्त किया ।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर