शायरा खातून बनी उप मुख्य पार्षद
शायरा खातून बनी उप मुख्य पार्षद
बगहा / रामनगर /अश्वनी सिंह/ ब्यूरो चीफ/ R CITY NEWS
निर्विरोध चुनाव के बाद शायरा खातून बनी उप मुख्य पार्षद ।अपर समाहर्ता बेतिया हरिनारायण पासवान व बगहा अनुमंडल पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा की उपस्थिति में उपमुख्य पार्षद के रिक्त पद पर निर्विरोध चुनी गई शायरा खातून ।पूरे निष्ठा व ईमानदारी के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन का दिलाया भरोसा ।
रामनगर नगर पंचायत में पूरे गहमागहमी के बीच उप मुख्य पार्षद का चुनाव संपन्न ।
विगत माह में मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद पर अविश्वास प्रस्ताव लगा था जिसमें मुख्य पार्षद सावित्री देवी अपना कुर्सी बचाने में सफल रही वही उपमुख्य पार्षद पूनम द्विवेदी अपना कुर्सी बचाने में असफल रही ।चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समय पर आज उपमुख्य पार्षद के चुनाव सुनिश्चित किया गया था ।जिसमें वार्ड नं.8 की पार्षद शायरा खातून को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया ।
अपर समाहर्ता बेतिया हरिनारायण पासवान, बगहा अनुमंडल पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र सिंह, अंचलाधिकारी विनोद मिश्रा आदि की उपस्थिति में नव निर्वाचित उपमुख्य पार्षद शायरा खातून को प्रमाण पत्र दिया गया ।रामनगर नगर पंचायत अंतर्गत 23 वार्ड के पार्षदों ने निर्विरोध निर्वाचन का समर्थन किया ।साथ हीं नाव निर्वाचित उपमुख्य पार्षद शायरा खातून ने अपने कार्य काल मे लम्बित योजनाओं और नए शुरू होनेवाले योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति सदैव तत्पर रहने का वादा किया।चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर
रामनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अर्जुनलाल के साथ एस आई आर के सिंह पुलिस बल के साथ रहे उपस्थित रहे ।

Comments
Post a Comment