दो बहनों को एक साथ लापता होने से फैली सनसनी, परिवार वालों ने थाने में दर्ज कराया प्राथमिकी।


अश्वनी सिंह /ब्यूरो चीफ /आर सिटी न्यूज़ बेतिया

दो बहनों को एक साथ लापता होने से नरकटियागंज पुरानी बाजार वार्ड नंबर 1 सहित पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताते चलें कि अनुराधा कुमारी उम्र लगभग 11 वर्ष पिता राजीव कुमार शौकीन पुरानी बाजार वार्ड नंबर 1 तथा प्रीति कुमारी उम्र 11 वर्ष पिता नीरज कुमार शिकारपुर थाने में एक आवेदन देकर अपने दोनों लड़कियों की गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया है। इस बाबत अनुराधा कुमारी के पिता राजीव कुमार ने बताया कि मेरी भतीजी और लड़की दोनों एक साथ घर से नरकटियागंज बाजार में कुछ खरीदने गई लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई। तब हमारे परिवार वालों को कुछ शक हुआ तो जाकर गांव मोहल्ला एवं समाज के लोगों के साथ काफी खोजबीन की गई कुछ देर के बाद पता चला कि दोनों बहने शाही बस पर सवार होकर बिटिया गई है और बेतिया में स्थित सिटी मॉल के पास उतरी है। उसके आगे अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है लेकिन बेतिया सिटी मॉल के पास उतरने का समय लगभग 2:00 बजे है।
 कुछ समय के बाद पड़ोस में रहने वाली उसकी एक सहेली खुशी कुमारी से हम लोगों ने संपर्क किया उससे पूछताछ में उसकी सहेली खुशी ने बताया कि 2 दिन पहले वह दोनों बोली थी कि दिल्ली घूमने जाना है लेकिन हम अपने अस्तर से पूरा खोजबीन कर लिए अभी तक उन दोनों का कोई अता-पता नहीं लगा है।
बताते चलें कि दोनों बहने रविवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे घर से निकली थी और अभी तक वापस नहीं आई है इस सनसनीखेज मामला को लेकर अभी कोई भी तर्क वितर्क करना मुश्किल है क्योंकि मामला पुलिस के यहां पहुंच चुका है पुलिस अपने स्तर से अभी इसकी जांच कर रही है या नहीं कर रही है प्रथम दृष्टया यह सामने नहीं आया है। लेकिन इस सनसनीखेज मामले को लेकर पूरे परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है लड़की के मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। दोनों बहने वर्ग 6 में एक साथ पढ़ती थी एक लड़की नोट्रे डम पब्लिक स्कूल नरकटियागंज में और प्रीति कुमारी पिता नीरज कुमार एज पब्लिक स्कूल नरकटियागंज वर्ग 6 में पढ़ती थी। पता चला है कि परिवार वालों के द्वारा अभिन्न दोनों लड़कियों की खोजबीन जारी है।
लड़कियों का नाम अनुराधा कुमारी उम्र 11 वर्ष और दूसरी लड़की प्रीति कुमारी उम्र 11 वर्ष है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर