कस्बाई शहर की गृहिणी ने प्राप्त किया राष्ट्रीय सम्मान
अश्वनी सिंह / ब्यूरो चीफ
रामनगर जैसे छोटे एवं कस्बाई शहर में रहकर पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए मीनू छापोलिया ने जो कीर्तिमान बनाया है, वह काबिले तारीफ है। मीनू छापोलिया को डीजिटल इंडिया के तहत संचालित कामन सर्विस सेंटर(सीएससी) में बेहतर प्रदर्शन के लिए राष्ट्र स्तर पर सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में वे बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही थी। बिहार में संचालित लगभग चौदह हजार सीएससी में उनका सीएससी एंजल ब्रोकेन सर्वाधिक लेनदेन करके बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है।
बताते चलें कि डीजिटल इंडिया के तहत मौद्रिक लेनदेन को डीजिटल बनाने के लिए सम्पूर्ण भारत में लगभग तीन लाख सतर हजार सीएससी संचालित हैं,जिनमें तिहत्तर हजार महिला वीएलई हैं। श्रीमती छापोलिया को यह सम्मान भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के हाथों मिला।
बिहार का यह सर्वश्रेष्ठ सीएससी रामनगर के उहमी कंपाउंड में एंजल ब्रोकेन के नाम से चलता है। यहाँ एंश्योरेंश प्रीमियम भुगतान, चालू खाता, बचत खाता, बिजली बिल, गाड़ी इंश्योरेंस, जमा-निकासी आदि का कार्य किया जाता है।
सम्मान पाने के बाद बाद मीनू बहुत ही खुश हैं। अब वे अपने कार्य को और विस्तार देना चाहती हैं। वे अपने सीएससी कार्यालय परिसर में ही एचडीएफसी की सेवा भी शुरू करना चाहती हैं। इस कामयाबी का श्रेय वे अपने पति दीपक छापोलिया व देवर संदीप छापोलिया व कार्यालय के सभी कर्मियों को देती हैं। इन सभी का सहयोग लगातार इन्हें मिलता रहता है।

Comments
Post a Comment