गल गये हजारो एकड मे लगे धान की फसल

गल गये हजारो एकड मे लगे धान की फसल 

 बारिश की पानी ने छीन लिया  किसानो के आखो की नीद लाखो का नुकसान ।

नौतन ।। बारिश के कारण प्रखंड के सैकड़ो किसानो की आखो की नीद उड गयी है । खेतों मे लगे पानी से हजारो एकड धान की फसल गल कर बर्बाद हो गयी है। विगत एक सप्ताह लगातार हुयी से प्रखंड के कोतराहा, तेल्हुआ,डबरिया ,खड्डा,शिवराजपुर,बैकुन्ठवा ,नौतन आदि पंचायतों मे बरसात का पानी जमा हो जाने से किसानों के द्वारा  लगाए गये धान की फसल पानी मे गल कर बर्बाद हो गया है।धान का रोपा,व बिजडे गल जाने के कारण किसानो को दोहरी मार झेलनी पड रही है । विवश किसान फिर से अपने खेतों मे दुबारा धान का बिजडे गिराने मे लगे हुये है। बुधवलिया गांव के किसान ललिता देवी,सुकवारी देवी,हरेन्द्र यादव,खड्डा पंचायत के राजन दुबे,राजेश पासवान,विर पासवान, नंदकिशोर प्रसाद, नौतन के मंसफ मिया,ताज मिया,मुखदेव बैठा,सहित अन्य पंचायतों के दर्जनों किसानो ने बताया कि विगत एक सप्ताह लगातार हुयी मुसलाधार बारिश से किसानों के धान के फसल व बिजडा दोनो गल कर बर्बाद हो गये जहा किसान अपनी खेती को लेकर चिन्तित है। कई किसानो के खेत से बारिश का पानी हटा है तो दुबारा धान रोपने की तैयारी मे लगे हुये है तथा बहुतेरे किसान फिर से धान के बिजडे गिराने के जुगाड़ मे व्यस्त है। कहा कि सरकारी स्तर पर किसानो के लिए सरकार केवल घोषणा कर छलावा कर रही है । जबकि किसान सरकार के कर्ज तले दबे हुये है । और उसमे भी प्राकृतिक की मार झेल पर मजबूर है ।आज किसानो की स्थिति बहुत खराब हो गयी है ।तथा किसान दोहरी मार झेलने को विवश व लाचार है। वही इस संबंध मे अंचलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि इस दिशा मे अभी तक सरकार के तरफ से कोई दिशा निर्देश नही मिला है ।किसानो का फसल बर्बाद हुआ है इसकी जानकारी मिली है। विभागीय निर्देश आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी ।।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर