अतिक्रमित नालों के जाम रहने से मीना बाजार में जल जमाव

मीना बाजार में जल जमाव खत्म करने के लिए सोमवार की रात तक कार्रवाई की गई। जिला पदाधिकारी महोदय डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे जी के निर्देश से इस दौरान नगर परिषद के कार्यबल के साथ अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानाथ पासवान जी, सदर सीओ रघुवीर प्रसाद जी भी मुस्तैद रहे। कार्रवाई के दौरान सोआ बाबू चौक से अवंतिका चौक से छोटा रमना मार्केट से मीना बाजार तक के नाले को पूर्णतया अतिक्रमित नाले पर दर्जनों दुकानदारों को पाया गया। इन नालों पर काबिज होने के लिए नाले के स्लैबों का दुरपयोग पाया गया। तब अतिक्रमण का आधार बने नाले के दर्जनों स्लैब को हटाने की कार्रवाई की गई। इस क्षेत्र के नालों को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए इन नालों पर अगले आदेश तक कोई स्लैब नहीं रखने का आदेश दिए गए हैं। इसका विरोध कतिपय अतिक्रमणकारी दुकानदारों द्वारा किया गया।कार्रवाई के दौरान यह भी पाया गया कि इस क्षेत्र के नालों को जाम करने में समीपवर्ती दुकानदारों की बड़ी भूमिका है। ऐसे ही लोग मीना बाजार की अनदेखी की आवाज उठाते रहे हैं। मौके पर हमारे सफाई निरीक्षक जुलुम साह द्वारा कहा गया कि अपनी अपनी दुकानों के आसपास के नाले को आगे से जाम नहीं करें या किसी के द्वारा न होने दें।

Comments
Post a Comment