म्हे श्याम रिझावन आयो रे, खाटू सो विनती बारम्बार

म्हे श्याम रिझावन आयो रे, खाटू सो विनती बारम्बार!

मटप टप लीला घोड़ा चल रहा है युद्धभूमि की ओर....
थासो बिनती है बारम्बार सुनोजी सरकार, खाटू का राजा महर करो..

अपने दिल का हाल सुनवान आया ह
म्हे तो म्हारा श्याम न रिझावन आया ह....
शिवपूजा का मन में विचार लाई
आई अहल्यावती तेरे द्वार आई। लोक मंगल की कामना के साथ आयोजित मारवाड़ी महिला मंडल के 'अखण्ड मंगल पाठ' में श्याम बाबा के ऐसे  मार्मिक संकीर्तन का आयोजन शुक्रवार को किया गया। ऐतिहासिक हजारीमल धर्मशाला परिसर में स्थित श्याम मंदिर में आयोजित अखण्ड मंगल पाठ में कुल 60 व्रति महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस आध्यात्मिक आयोजन की मुख्य अतिथि नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया रहीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोक कल्याय के लिये आयोजित अखण्ड मंगल पाठ उद्देश्य धार्मिक के साथ सामाजिक भी है। लोककल्याण की भावना के साथ व्रत धारण करके खाटू श्याम बाबा की आराधना स्वागत योग्य है। इस विशेष आध्यात्मिक समारोह में शहर की सैकड़ो महिलाएं सुबह 10 बजे से संध्या 6 बजे तक चले अखण्ड पाठ में शामिल सैकड़ो महिला श्रद्धालुओं में सुरभि अग्रवाल, सुमन सिकारिया, द्रौपदी रूंगटा, संतोष झुनझुनवाला, पूजा अग्रवाल, शारदा देवी, रुचि झुनझुनवाला, मधु झुनझुनवाला, अनामिका सिकारिया प्रमुख रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर