धूमधाम से हुई मां काली की वार्षिक पूजा

धूमधाम से हुई मां काली की वार्षिक पूजा

 _निमिया के डाढ़ मइया....के पारम्परिक गीतों के बीच धूमधाम से की गई  मां काली की वार्षिक पूजा_ 

तिलौथू /रोहतास

तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के पतलुका , इंद्रपुरी,महराजगंज सहित कई अन्य  गांवों में सोमवार  को मां काली  की वार्षिक पूजा धूमधाम से की गई। परंपरागत तरीके से हुई इस पूजा में गांव के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। अहले सुबह से ही मंदिर को धोकर साफ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरु हुआ। जो दोपहर तक जारी रहा। मां काली की वार्षिक पूजा में महिलाओं ने अपने-अपने घरों में पकवान बना उसका प्रसाद चढ़ाया। आचार्य के द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ मां काली की पूजा को परंपरागत ढंग से संपन्न कराया गया। इस मौके पर मां काली का विशेष पूजन तथा हवन किया गया। मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया था। वार्षिक पूजनोत्सव मंदिर के पुजारी के नेतृत्व में किया गया। पूजा के दौरान पुजारी  पर मां काली का साया प्रकट होते ही श्रद्धालुओं द्वारा जयकारे लगने शुरू हो गए। पूरा माहौल मां काली के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान पतलुका निवासी  मुसाफिर सिंह,फिरोज सिंह,राकेश कुमार, डब्लू यादव,जंगी सिंह,सुनील कुमार, हीरा यादव,दिनेश सिंह,विमलेश यादव (काटा यादव),रामानंद सिंह,लक्ष्मी सिंह, भरत यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली की वार्षिक पूजा धूमधाम से की गई।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर