विद्यार्थी परिसद के स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण

अश्वनी सिंह /ब्यूरो चीफ /बेतिया
टी.पी.वर्मा कॉलेज मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , नरकटियागंज इकाई के द्वारा नगर मंत्री कृष्ण मुरारी के नेतृत्व मे विद्यार्थी परिसद के स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण हर्षोल्लास के साथ किया गया एवं परिषद् के सभी सदस्यों ने भी वृक्षारोपण किया गया । नगर उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि इस स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया और संदेश दिया गया कि ग्लोबल वार्मिग से बचने के लिए वृक्षारोपण काफी आवश्यक है। जल संरक्षण मे भी वृक्षारोपण की अहम भूमिका है। यह संगठन छात्रों से प्रारंभ हो , छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एक एकत्रित छात्र शक्ति का परिचायक है। विद्यार्थी परिषद् के अनुसार , छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। विद्यार्थी परिषद् का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। स्थापना काल से ही संगठन ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने छात्र-हित से लेकर भारत के व्यापक हित से सम्बद्ध समस्याओं की ओर बार-बार ध्यान दिलाया है। नगर उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि विधार्थी परिषद् की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुआ था और आज 70वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला संयोजक रौशन कुमार ने बताया कि इस स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया । आज प्रदूषण का स्तर इन दिनों बहुत अधिक बढ़ रहा है कि इससे लड़ने का एकमात्र तरीका अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। पेड़ों से घिरे क्षेत्र , गांव और जंगल शुद्ध पर्यावरण को बढ़ावा देते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् देश की युवा छात्र शक्ति का प्रतिनिधि संगठन है। स्वतंत्रता के तुरंत बाद जब राष्ट्र के पुनर्निर्माण की आवश्यकता थी , ऊर्जा सम्पन्न युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की स्थापना की गयी । नगर मंत्री कृष्ण मुरारी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ बार-बार आवाज उठाती रही है। इसके अतिरिक्त अलगाववाद , अल्पसंख्यक तुष्टीकरण , आतंकवाद और भ्रष्टाचार जैसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ हम लगातार संघर्षरत रहे हैं। बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नाम सबसे ज्यादा रक्तदान करने का रिकॉर्ड है । मौके पर प्रो. अशोक गुप्ता , प्रो. आलोक रंजन , प्रो. विवेक मिश्रा , मुकेश कुमार , अशोक कुमार , अतुल कुमार , रौशन कुमार , रविकांत परासर , कृष्ण मुरारी , अभिनव राज , सिद्विराज सिंह , आशीष कुमार , राहुल कुमार , सुरज जैसवाल , विवेक कुमार , प्रशांत मौर्य , प्रीतम राज आदि की मौजूदगी रही ।

Comments
Post a Comment