मानसूनी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त प्रखंड के सारी नदियां उफान पर

मानसूनी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त प्रखंड के सारी नदियां उफान पर।


गौनाहा / मटियारीया / अश्वनी सिंह /ब्यूरो चीफ/ आर सिटी न्यूज़
 गौनाहा प्रखंड के सभी नदियों का जल स्तर बढ़ने के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वही कुछ ग्रामीण इलाकों में घरों में पानी घुसने के चलते बाढ़ की आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रखंड के सबसे तीव्र गति से बहने वाली  नदीयो मैं पंडही  मनियारी हड़बोड़ा द्वार द्वाह गांगुली नदी डोंगाही समेत दर्जनों छोटी बड़ी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से पार कर अपनी टट सीमाओं से बाहर निकल रही है जिससे प्रखंड के लगभग सभी पंचायत प्रभावित होता है। 5 दिनों से रुक-रुक कर बारिश होने के कारण सभी नदियों का धारा तेज हो रहा था गुरुवार देर रात से लगातार 10 घंटा मूसलाधार बारिश होने के कारण सभी नदियां अपनी सीमा और सरहद को पार करके विकराल रूप धारण कर ली है। इस स्थिति को देखते हुए अंचलाधिकारी राजीव रंजन श्रीवास्तव ने सभी प्रखंड वासियों को सुरक्षित स्थानों पर अपना शरण लेने को सुझाव दिया है वहीं जिला आपदा प्रबंधन को भी स्थिति की सूचना देकर मदद की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर