अनुमंडलीय लोक शिकायत के आदेश पर हटा अतिक्रमण।
ब्यूरो रिपोर्ट / बेतिया


गौनाहा /स्थानीय अंचल अंतर्गत अनुमंडलीय लोक जन शिकायत निवारण के  आदेश पर   वर्षों से चल रहे विवाद को खारिज करते हुए रविवार को मटियरिया थाना क्षेत्र के तुरकौलिया लक्षनौता गांव में अतिक्रमण खाली कराया   गया । इसकी जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया  कि  मंजूर मियां द्वारा मटियारिया थाना क्षेत्र के तुरकौलिया  लझनौता गांव  मे आम गैरमजरूआ जमीन को अतिक्रमण कर लिया गया था ।।जिसके बिरुद्ध में तुरकौलिया निवासी मो.आलमगीर ने नरकटियागंज  अनुमंडलीय  लोक शिकायत  मे एक परिवाद को दायर किया था। जिस पर सभी तथ्यों का सुनवाई करते हुए अनुमंडलीय लोक शिकायत पदाधिकारी अनिल झा  के द्वारा मो.आलमगीर के पक्ष में डिग्री देते हुए अतिक्रमण हटाने का भी आदेश जारी किया गया था।जिसके आधार पर गौनाहा अंचलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने के लिए माटियरिया गौनाहा दोनों थाना के पुलिस बल के साथ थनाध्यक्ष राजरूप राय  मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को खाली कराया।इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचला अधिकारी ने बताया कि मंजूर मियाँ द्वारा डेढ डिसमिल आम गैरमजरूआ जमीन पर अतिक्रमण  किया गया था ।जिसके विरूद   मोहम्मद आलमगीर के द्वारा  9 जूलाई 2018 को अनुमंडलीय लोक जन शिकायत  पदाधिकारी के यहाँ  परिवाद   दायर किया था ।डिग्री मिलने पर । अंचल प्रशासन ने जेसीबी के सहारे घर को तोडकर अतिक्रमण मुक्त कराया ।।मौके पर उपस्थित सीआई उपेंद्र राय,अमीन मंजय यादव सहित पुलिस  बल तैनात रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर