पेट्रोल पंप से पानी निकलने पर ग्राहकों को हुई परेशानी
पेट्रोल पंप से पानी निकलने पर ग्राहकों को हुई परेशानी

संवाददाता/सुधीर कुमार
डेहरी( नगर) डेहरी थाना चौक स्थित एचपीके पेट्रोल पंप पर जब ग्राहकों द्वारा पेट्रोल के जगह पर पानी निकलने की खबर बताई तो पेट्रोल पंप के मालिक अमित सरावगी ने तुरंत पंप को बंद कर इसकी जांच की जांच के क्रम में पता चला कि पेट्रोल के जगह पर पानी आ रही है अमित सरावगी ने जांच के बाद बताया कि पेट्रोल पंप पर ऑटोमेशन का काम चल रहा था कंपनी की लापरवाही के कारण जमीन के अंदर से पेट्रोल टंकी में जुड़े पाइप मे लगी उपर की ढक्कन को नहीं लगाया गया था उस चेंबर में पानी जब पूरा भर गया तो उसके ऊपर से पाइप के अंदर पानी चला गया जिसके कारण पेट्रोल के जगह पानी आने लगा पेट्रोल पंप के मालिक ने शिकायतकर्ता राहुल यादव का बाइक से मैकेनिक बुलाकर बाइक का सारा पेट्रोल निकाल कर फिर से पेट्रोल दिया गया इस क्रम में कई घंटे पेट्रोल पंप बंद रहने से ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा इसके बाद सुचारू रूप से पेट्रोल पंप शुरू हो गया

Comments
Post a Comment