मधनिषेद के अंतर्गत शराब और गुटखा बंदी को लेकर छापामारी
मधनिषेद के अंतर्गत शराब और गुटखा बंदी को लेकर छापामारी
गौनाहा /बेतिया / अश्वनी सिंह/ ब्यूरो चीफ /आर सिटी न्यूज़
सरकार के द्वारा बनाए गए कानून को शत-प्रतिशत पालन करने के लिए प्रशासन के द्वारा शराब कारोबारियों एवं गुटखा व्यापारीयों पर चलाए जा रहे अभियान।मधनिषेद के अंतर्गत शराबबंदी गुटखा बंदी को लेकर गौनाहा थाना प्रभारी सक्रिय देखे जा रहे हैं जहां कहीं भी शराब की सूचनाएं मिल रही है गुप्त रूप से दल बल के साथ छापामारी कर रहे हैं इसको लेकर शराब कारोबारी एवं शराब पीने वालों में दहशत एवं हड़कंप मच गई है जबकि छोटे-छोटे दुकानों मैं गुटका बिक्री करने वाले को गौनाहा अंचलाधिकारी राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव ने कई दुकानों के दुकानदारों को अर्थदंड लगाकर चेतावनी दी है इसको लेकर जिधर भी अंचलाधिकारी की गाड़ी दिखाई दे रही है प्रखंड में दुकानदारों में दहशत एवं हड़कंप मच गई है अंचलाधिकारी ने बताया की सरकार के नियमों को शत-प्रतिशत पालन कराना मेरा पहला कर्तव्य है अगर किसी के द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा हैतो मुझे बाध्य होकर कानूनी प्रक्रिया में आना होगा इसलिए सभी दुकानदारों से आगरह है कि कानून का पालन करते हुए गुटखा बेचना बंद कर दे जो खुले तौर पर दुकानदार गुटका की पत्तियां लटका कर बेच रहे थे वह समाप्त हो गई है चुपे चोरी अगर गुटका कोई मांग भी रहा है तो दुकानदार साफशब्दों में इंकार कर जा रहे हैं अगर जिन् की पहचान काफी करीबी है उन्हें गुप्त रूप से देने का काम कर रहे हैं इस कार्य के लिए गौनाहा थाना प्रभारी एवं अंचलाधिकारी को बुद्धिजीवी वर्ग एवं समाजसेवी सम्मानित नागरिकों ने इसके लिए धन्यवाद दिया है
Comments
Post a Comment