नारायणी गंडकी माता की 63 वीं भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन

अश्वनी सिंह/ ब्यूरो चीफ/ आर सिटी न्यूज़ बेतिया
वाल्मीकिनगर - भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित शिवालय घाट त्रिवेणी धाम नेपाल परिसर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार की देर शाम नारायणी गंडकी माता की 63 वीं भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, निर्माता व समाजसेवी रंजन सिंहा, विशिष्ट अतिथि पशुपति नाथ गुप्ता ,नागा कुटी के उत्तराधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान केशव दास जी महाराज, कोटी होम पीठाधीश्वर गुरु वशिष्ट जी महाराज, मुख्य प्रवचनकर्ता व मां सप्तचंडी ट्रस्ट के अध्यक्ष संत बालकदास जी महाराज, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त, डॉक्टर नीम नारायण चौधरी, प्राचार्य पारसनाथ तिवारी,श्री नारायणी गंडकी माता महा आरती व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष सत्यदेव पांडे, चर्चित अभिनेता डी. आनन्द, एवम् कोषाध्यक्ष मोतीलाल ढकाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया । अंतरराष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली से आए श्री रंजन सिन्हा ने संबोधन के क्रम में कहा कि गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। ग्रामीण इलाकों के नए कलाकारों को मौका देकर मैं स्वावलंबी बनाना चाहता हूं। श्री गणेशा मोशन पिक्चर के बैनर तले मैंने कई कलाकारों को एक बड़ा प्लेटफार्म प्रदान किया है। वही विशिष्ट अतिथि श्री पशुपतिनाथ ने त्रिवेणी संगम तट की प्राकृतिक छटा एवं इसके आध्यात्मिक महत्व को विस्तारपूर्वक बताया। सर्वधर्म समभाव विषय पर केंद्रित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के प्रति जागरूकता फैलाने में कारगर साबित हो रहा है।आषाढ़ पूर्णिमा जिसे हम गुरु पूर्णिमा भी कहते हैं। भारत नेपाल सीमा पर ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से वाल्मीकि धाम एवं त्रिवेणी धाम पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की महती योजना है । गायक संगीत आनंद एवं गायिका आशा साहू के भजनों पर देर तक भक्त झूमते रहे। उत्तर प्रदेश से आए लोकप्रिय बिरहा गायक श्याम देव साहनी ने अपनी मधुर प्रस्तुति के माध्यम से भक्तों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया । भजनों द्वारा शाकाहार पर बल दिया गया । संयोजक एवं संस्थापक श्री आनंद ने नेपाली भजनों द्वारा गुरु की महिमा का बखान किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने ओम शांति विषय पर केंद्रित प्रवचन दिया । ब्रम्हाकुमारी देविका ने स्पष्ट कहा कि सत्संग में जाने से चरित्र का निर्माण होता है। कोटी होम पीठाधीश्वर श्री गुरु वशिष्ठ ने बताया कि गलत खान-पान से व्यक्ति के विचारों में दोष आता है । संत श्री बालक दास ने त्रिवेणी धाम में संगीत विद्यालय खोलने हेतु मां सप्त चंडी ट्रस्ट की ओर से हारमोनियम भेंट किया। उन्होंने कहा कि डी आनंद की यह पहल काबिले तारीफ है। जिस संगीत विद्यालय में गरीब छात्र छात्रा निशुल्क संगीत कला की ट्रेनिंग लेकर स्वावलंबी बन सकते हैं।उन्होंने कहा कि साहित्य संगीत और कला से विहीन व्यक्ति उस पशु के समान है जिसकी पूंछ और सिंग नहीं होते हैं । श्री दुर्गा प्रसाद ने गुरु शिष्य की परंपरा पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि गुरुकुल की शैक्षणिक व्यवस्था आज से अच्छी थी । वही गुरु है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। जो हमें अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाते हैं । विश्व के समस्त गुरु के चरणों में मेरा कोटि-कोटि प्रणाम है। महा आरती स्थल पर घंटों भीड़ जमी रही। युवा निर्देशक राहुल के श्रीवास्तव ने गुरु को साक्षात गोविंद कहा। खग्रास चंद्रग्रहण एवं श्रावणी मेला की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में भारत नेपाल के हजारों भक्त उपस्थित रहे। पंडित हृदेश मणि त्रिपाठी, रामनगर के पंडित कौशल किशोर भार्गव एवं प्राचीन शिवालय मंदिर के पुजारी प्रेम सागर जी के नेतृत्व में नारायणी माता की भव्य महाआरती की गई। इस मौके पर भैरव प्रसाद शर्मा, गायक दिलीप जायसवाल किसान गुरुंग, बाबूराम गुरुंग, उमेश गुरु, निकेश कुमार,परमार्थ संस्थान के संस्थापक दिनेश मुखिया, मीडिया प्रभारी राजीव पांडे, सचिव राजेश यादव, पश्चिम चंपारण विकास मंच के संगठन प्रभारी संजय सिंह, विजय शर्मा, ठाकुर अंगद सिंह, सुरेंद्र पांडे ,क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद मद्धेशिया, सेक्टर प्रमुख भाजपा के सचिंद्र सिंह, रमेश यादव ,बबलु पासवान, मयूर सेन यादव, अभियंता कौशल कुमार ,शिक्षक प्रवीण पांडे, निर्देशक राहुल के. श्रीवास्तव ,झारखंड के अभिनेता मनोज राय ,प्रशांत मिश्रा ,सुजीत शर्मा, उत्तराखंड के चरित्र अभिनेता बच्चन सिंह ,कैमरामैन अशोक माही, बिट्टू सिंह, अभिनेत्री अनीता उपाध्याय, दिल्ली की नायिका अपूर्व मिश्रा, उत्तर प्रदेश की नायिका रिया राठौर, मुंबई की नायिका श्वेता मिश्रा, गायक धर्मराज शर्मा, अमलाकांत ठाकुर ,शिवचंद्र शर्मा, गायक कार्तिक कुमार, नायक केदार सांवरिया, थारू कला संस्कृति एवं प्रशिक्षण संस्थान के सचिव होम लाल प्रसाद, खुशबू कुमारी, ममता मोहित, गायक चंदेश्वर गुरु, अनमोल कुमार, बिरहा गायक श्याम देव साहनी आदि उपस्थित थे। नारायणी माता की जय ,गंगा मैया की जय, त्रिवेणी धाम की जय जय कार से कार्यक्रम स्थल घंटों गुंजायमान रहा । आगत अतिथि एवं विशिष्ट प्रतिभाशाली कलाकारों को नारायणी गंडकी सम्मान से सम्मानित किया गया । नेपाल पुलिस द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। मंच संचालन डी. आनंद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष मोतीलाल ढकाल ने किया ।

Comments
Post a Comment