भ्रष्टाचार व बाल मजदूरी की ख़बर लिखने वाले दो पत्रकार पर हमला, घायल कर लूटा,एवं एक पत्रकार पर धमकी 
अश्वनी सिंह /ब्यूरो चीफ /आर सिटी न्यूज़ बेतिया

देश के पत्रकारों को सार्वजनिक तौर पर असंसदीय भाषा में आपतिजनक टिप्पणी करते हुए एक पत्रकार विशेष को जातिसूचक गाली देते हुए मारपीट करने तथा 50 हजार रूपये लुटने के संबंध में चनपटिया थाना में एक मामला सामने आया है. जिसके अनुसार पंचायत राज डडरौल समाज ग्रुप में देश के सभी पत्रकारों को गाली दी गई है. उसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते पत्रकार मंजय लाल सत्यम ने मोबाइल 9546235051 और उस व्यक्ति से इस बारे में पूछा तो वह व्यक्ति भड़क गया. और अंजना ओम कश्यप, रविश कुमार समेत अन्य पत्रकारों को गाली देने लगा. इस संबंध में ग्रुप एडमिन से पूछा गया तो उन्होंने दुःख व्यक्त किया. उसके बाद 15 जुलाई 19 की दोपहर लगभग एक बजे 50 हजार रूपये लेकर रामनगर जाने के क्रम में जीन बाबा के स्थान के पास मनोहर साह 35 वर्ष, धीरज साह, निवासी सेरहवा भुसकी, थाना मटियरिया दोनों के साथ मनोज कुमार पिता अमीरचंद एवं अज्ञात चार लोगों ने रोका व मारपीट के साथ 50 हजार रूपये लूट लिया. जिसके बाद सभी मिलकर जान मरने की नियत से चाकू से हलाल करने की बात की, भ्रष्टाचार मिटाने चला है मिट्टी में मिल जाएगा. उन्हीं में एक मनोज ने कहा कि हमारे संचालित रैकेट को इसी ने बंद करवा दिया. मनोहर और धीरज ने कहा कि बाल मजदूर पर खबर लिखते हो उससे क्या हो जायेगा. उनकी पिटाई से चीखा चिल्लाया तो राह गुजरने वाले को आता देख वे खिसक लिए, लोगों ने उठाया और घर पहुँचाया. चनपटिया पुलिस ने पूछे जाने पर इस सम्बंध में आवेदन मिलने की बात कहते हुए कार्रवाई की बात कही है।इधर पत्रकार लालबिहारी चौधरी घर मनोहर कुमार साह, धीरज साह एव अज्ञात ने दो बार हमला कर दिया, जिसकी लिखित आवेदन मटियरिया पुलिस को मुकदमा दर्ज के लिए दिया गया  फिर इसकी जनकारी बेतिया के पत्रकार आदित्य दुबे को मिली तो उन्हें जान मारने की धमकी दि।जैसे ही कुछ और वरिष्ठ सम्मानित पत्रकारों को खबरे लगी तो मटियरिया थाना पहुँचे,सभी ने कहाँ सार्वजिनक पत्रकारो गाली दिया गया है उसपर कानून करवाई किया जाए थाना अध्यक्ष महोदय से ।उसे खबरे किया गया की सार्वजनिक पत्रकारों से माफी मागे लेकिन वह इनकार कर गया।अब देखना है कि पुलिस अब तक गिरफ्तार करती है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर