अंग्रेजी शराब के साथ 4 महिला व 2 पुरूष को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंग्रेजी शराब के साथ 4 महिला व 2 पुरूष को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
अश्वनी सिंह / ब्यूरो चीफ
बगहा / रामनगर
288 पीस अंग्रेजी शराब के साथ 4 महिला व 2 पुरूष को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
गुप्त सूचना के आधार पर किये गए छापेमारी में चार महिलाओं व 2 पुरुष 288 बोत्तल शराब के साथ हरिनगर रेलवे स्टेशन से टेम्पू पर आने के क्रम में भगत सिंह चौक के समीप रामरेखा पुल के पास से किया गया गिरफ्तार ।एस डी पी ओ अर्जून लाल के दिशा निर्देश पर थानाध्यक्ष सह निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में एस आई राजकिशोर सिंह, ए एस आई दीनानाथ सिंह आदि पुलिस बल व महिला पुलिस बल के साथ पहुँच संदिग्द्ध हालत में टेम्पू को स्पीड से भागते हुए देखे ।संदेह की स्थिति में टेम्पू को रोका गया जिसमें सवार महिला व पुरुष के बैग तलाशी करने के क्रम में 284 बोतल 8 pm 180 ml और 4  पीस 180 ml रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब बरामद किया गया ।शराब के साथ गिरफ्तार महिला की पहचान खुशबू कुमारी किरण कुमारी, अमृता देवी तीनो उहमी कंपाउंड रामनगर व शांति देवी जोलाहा टोली रामनगर और
मयूर सोनी, विकाउ राम ग्राम पचरुखिया थाना रामनगर के रूप में किया गया ।थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया की बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सबको भेजा जाएगा जेल ।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर