केंद्रीय सचेतक डॉक्टर संजय जयसवाल ने संसद में नियम 377 के अधीन प्रश्न उठाया

केंद्रीय सचेतक डॉक्टर संजय जयसवाल ने संसद में नियम 377 के अधीन प्रश्न उठाया

अश्वनी सिंह /ब्यूरो चीफ/ बेतिया /आर सिटी न्यूज़
 पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य केंद्रीय सचेतक डॉक्टर संजय जयसवाल ने संसद में नियम 377 के अधीन प्रश्न उठाया।उन्होंने अपने प्रश्नकाल के दौरान बताया कि मोतिहारी मे स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय का विस्तार शिक्षा केंद्र बेतिया जिला पश्चिमी चंपारण में खोलना जनहित के लिए अच्छा बताया।चंपारण जिला से बहुत बच्चे अन्य जगहों पर जाकर शिक्षा प्राप्त करते हैं। इनसे बच्चों के बचत के साथ-साथ उत्तम शिक्षा का अवसर भी मिलेगा।साथ ही बच्चों को रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने संसद में अपने प्रश्न काल के समय आगे बताया कि इस पुनीत कार्य से महात्मा गांधी जी के पश्चिम चंपारण में आए 150 वर्ष पूरा होने पर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित भी होगी। उन्होंने बताया कि चंपारण प्रवास के दौरान गांधीजी अधिक समय पश्चिम चंपारण जिला में रहकर किसानों को जागरूक किया करते थे। बेतिया में राज का करीब 100 एकड़ जमीन उपलब्ध है और केंद्र सरकार को जमीन के मद में कोई खर्च नहीं करना होगा। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताई। माननीय सांसद जी के मांग से जिले में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है एवं जिले में इस पुनीत कार्य के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने इनके पहल की स्वागत करते हुए कोट-कोटि धन्यवाद व साधुवाद दिए।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर