33 हजार का तार टूटा, 24 घंटे से बिजली गुल
33 हजार का तार टूटा, 24 घंटे से बिजली गुल।
लौरिया में 33 हजार का तार टूटने से 2 दिनों से बिजली ठप्प है। जिससे बरसात में बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। इधर लगातार बारिश होने से विभाग के कर्मचारियों को टूटे तारों को खोजने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि 33 हजार के तारों का पोल अधिकांशतः खेतों व सरेहों में है, जहां इस समय उन खेतों में पानी लगा है या वहां जाने का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। जिस कारण 33 या 11 हजार के तारों को खोजने और ठीक करने में काफी परेशानी हो रही है।इधर बरसात में लगातार बिजली के आंख मिचौली से लौरियावासी काफी परेशान हैं। 2 दिनों से लाईट गुल रहने से तथा पावरहाउस के सरकारी कर्मचारी द्वारा फोन रिसीव नहीं करने पर उपभोक्ताओं में काफी रोष है।
इस बावत कनीय अभियंता रवि कुमार ने बताया कि मैं स्वयं विधुतकर्मियों के साथ लौरिया से रामनगर मार्ग में बारिश में भींगते हुए फॉल्ट तारों को खोजने में लगा था। अभी एक जगह फॉल्ट मिला है, उसे ठीक करवाने के बाद अन्य स्थानों पर भी ढूंढने का कार्य होगा। फॉल्ट ठीक होते ही बिजली मिलना शुरू कर दिया जाएगा।
लौरिया/R CITY NEWS/अश्वनी सिंह

Comments
Post a Comment